{"_id":"5ed7c2058ebc3e90343d6f84","slug":"corona-positive-daughter-meets-sachiv-in-kannauj-kannauj-news-knp563522794","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः कोरोना संक्रमित दंपति की पांच वर्षीय बच्ची से मिले सचिव, रिश्तेदारों ने रखने से कर दिया था मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः कोरोना संक्रमित दंपति की पांच वर्षीय बच्ची से मिले सचिव, रिश्तेदारों ने रखने से कर दिया था मना
विज्ञापन
कन्नौज के परिवार के 10 लोगों के साथ संक्रमित दंपति की पांच वर्षीय मासूम का बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार दीक्षित ने हाल जाना। बच्ची चाइल्ड केयर में है। छिबरामऊ नगर की पुरानी गल्ला मंडी में रहने वाले परिवार के 10 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी।
दंपति की पांच वर्षीय बेटी की रिपोर्ट निगेटिव थी। दंपति के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने बेटी को पास रखने से इंकार कर दिया था। अमर उजाला ने बुधवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार दीक्षित ने मासूम का संज्ञान लिया।
वह बुधवार को शेखपुरा मोहल्ले के वारसी सेवा सदन स्थित 1098 चाइल्ड लाइन केयर पहुंचे। उन्होंने मासूम को खिलौने, पेंसिल, किताबों के साथ फल दिए। सचिव ने चाइल्ड केयर के कर्मचारी तनवीर अहमद को मासूम का बेहतर ख्याल रखने के निर्देश दिए।