फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

फोटो 11- जिला अस्पताल में कोरोना जांच करता कर्मचारी

Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। जिले में 14 जनवरी को कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद है। वैक्सीन को जिला मुख्यालय पर रखवाया जाएगा। सोलह जनवरी को जिले के आठ अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 6700 से अधिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ऑनलाइन सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को पहले चरण में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। चौदह जनवरी को वैक्सीन जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी। इसे जिला मुख्यालय की कोल्ड चेन में पुलिस सुरक्षा में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

15 जनवरी को शाम के समय वैक्सीन को जिले के आठ अस्पतालों में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चयनित अस्पतालों में पहुंच कर कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे। इसकी वेब कास्टिंग की जाएगी। इससे कि लोग वैक्सीन लगने की प्रक्रिया को भली भांति समझ सकें। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि अभी जिले के आठ अस्पतालों में इसे शुरू किया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहने पर जिले की सभी सीएचसी में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले के अस्पताल चिह्नित कर लिए गए हैं। संयुक्त जिला अस्पताल में दो बूथ बनेंगे। महिला विंग में अलग से बूथ बनाया जाएगा। सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ, विनोद दीक्षित चिकित्सालय, मेडिकल कालेज, सीएचसी तिर्वा, सीएचसी छिबरामऊ, सीएचसी तालग्राम में पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी।

जिले को कितनी कोरोना वैक्सीन मिलेंगी, इसकी विभाग को जानकारी नहीं है। सीएमओ का कहना है कि जिले में वैक्सीन आ रही हैं। कितनी डोज आएंगी, इसकी जानकारी नहीं है। शासन से कितनी भेजी जा रहीं, यह नहीं बताया गया है। वहीं जिले को कोरोना वैक्सीन कहां से मिलेंगी, इसकी जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। सीएमओ डॉक्टर के स्वरूप का कहना है कि टीम तैयारी कर चुकी है। आदेश मिलने के बाद वाहन कानपुर या लखनऊ के लिए तत्काल रवाना कर देंगे। इससे कि वैक्सीन समय पर जिले में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed