{"_id":"5fc67b728ebc3e9c03341ceb","slug":"corona-kannauj-news-knp597431031","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 11 पॉजिटिव, ठीक हुए 13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 11 पॉजिटिव, ठीक हुए 13
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अगर इसी तरह लोग लापरवाही करते रहे तो जिले में हालात बिगड़ सकते हैं। मंगलवार को जिले में 11 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इलाज के बाद 13 लोगों ने कोरोना को मात दे दी।
जिले में अब संक्रमितों की संख्या 3325 पहुंच गई है। इलाज के बाद 3194 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस समय 88 संक्रमितों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। कोरोना की चपेट में आने से जिले में 43 लोगों की जान जा चुकी है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं सामूहिक आयोजनों में भी भीड़ देखी जा रही है। अगर लोग इसी तरह लापरवाही बरतते रहे तो जिले में हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सभी लोगों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करना होगा।