फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

चेयरमैन के बेटे समेत 22 पॉजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को तिर्वा नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) के 28 वर्षीय बेटे समेत 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें डीएम के कैंप कार्यालय के तीन कर्मचारी, एक महिला सिपाही व उसके दो बच्चे भी शामिल हैं। राहत की बात है कि 15 लोगों को शनिवार को भी स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

नए मरीजों के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 875 पहुंच गई है। इसमें 555 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 313 मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आठ लोगों की मौत भी हो चुकी है। हॉटस्पॉट की संख्या इस समय 71 है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम राकेश कुमार ने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। डीएम कैंप कार्यालय में पॉजिटिव मिले तीन कर्मियों में एक 40 वर्षीय महिला कर्मी व 40 व 46 पुरुष कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा छिबरामऊ में तैनात 35 वर्षीय महिला सिपाही उसकी नौ वर्षीय बेटी और बेटा भी संक्रमिल निकले हैं।
विज्ञापन

इसी तरह पट्टी सत्तार में 15 वर्षीय किशोर, तालग्राम देहात में 23 वर्षीय युवती, नगला नागर में 16 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय किशोरी, नगरिया तालपार में 43 वर्षीय व्यक्ति, रंगियनपुर्वा में 19 वर्षीय युवक, अब्दुल कलाम आजाद नगर कन्नौज में 34 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, नगर पालिका कन्नौज में 36 वर्षीय कर्मचारी, कुतलुपुर मकरंदनगर में 19 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, 23 वर्षीय युवती,है। कृष्णा नगर में 28 वर्षीय युवक, दुर्गानगर में 23 वर्षीय युवक, तिर्वा रोड सौरिख निवासी 44 वर्षीय भी पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed