{"_id":"5f2307488ebc3e63b05e7f3c","slug":"corona-kannauj-news-knp574196184","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने की महिला सिपाही व मेडिकल संचालक हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने की महिला सिपाही व मेडिकल संचालक हुए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। थाने की महिला सिपाही व मेडिकल स्टोर संचालक के कोरोना संक्रमित निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने नगर के दो मोहल्लों को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया है। गुरुवार को थाना क्षेत्र में दो और संक्रमित मिले। संक्रमित महिला सिपाही कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर फिरोजाबाद अपने घर गई थी।
लौटने पर सिपाही ने 28 जुलाई को सैंपलिंग कराई, जिसमें वह संक्रमित निकलीं। वहीं तीन-चार दिन पहले मेडिकल स्टोर संचालकों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। महिला सिपाही सब्जी मंडी के पास एक मकान में किराए पर रह रही थीं।
मेडिकल संचालक की दुकान व घर और गली को सैनिटाइज करवाया गया। प्रशासन ने नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर व ज्ञानोदय नगर को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया।