फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

एक दिन में 58 कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 28 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल में कोरोना जांच को सैंपल देने के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को सर्वाधिक 58 पॉजिटिव सामने आए। इसमें इंदरगढ़ की महिला सिपाही और शहर की दो बैंकों के तीन कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 684 पहुंच गई है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमित निकल रहे हैं। राहत की बात ये है कि 435 मरीज ठीक हो चुके हैं और 207 को इलाज चल रहा है। छह लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज निकलने से हॉटस्पॉट भी 84 हो गए हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सोमवार को 13 और कोरोना मरीज ठीक हो गए। उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ये निकले संक्रमित
सिंडीकेट बैंक कन्नौज में 41 वर्षीय और 27 वर्षीय कर्मचारी, इंडियन बैंक कन्नौज 27 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय कर्मचारी, सरायमीरा में 36 वर्षीय महिला, ऊंचा तालग्राम में 35 वर्षीय युवक, सिकंदरपुर छिबरामऊ में 34 वर्षीय युवक, कुतलुपुर मकरंदनगर में 25 वर्षीय युवती, 28 वर्षीय युवक, शास्त्रीनगर तिर्वा 24 वर्षीय युवक, 12-12 वर्षीय दो किशोर, नौ वर्षीय बालिका, 38 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, तिर्वा रोड सौरिख 48 वर्षीय व्यक्ति, किदवईनगर गुरसहायगंज 19 वर्षीय युवक, रामकिशन नगर गुरसहायगंज में 57 वर्षीय व्यक्ति, नेकपुर 35 वर्षीय युवक, सात वर्षीय बालिका, 34 वर्षीय महिला, उमरापुर तालग्राम 23 वर्षीय युवक, मेडिकल कालेज तिर्वा में 24 वर्षीय कर्मचारी इंदरगढ़ थाना 22 वर्षीय महिला सिपाही, मकरंदनगर में 90 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, डीआईपीओ छिबरामऊ में 38 वर्षीय, तालग्राम देहात 20 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय, 34 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, अडंगापुर कन्नौज 36 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, उलापुर 25 वर्षीय युवती, बड़ा बाजार कन्नौज में 28 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवती और तीन वर्षीय बालिका, बगिया फजल इमाम कन्नौज में 72 वर्षीय वृद्ध, आठ वर्षीय बालिका, 65 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोरी, 42 वर्षीय व्यक्ति और 34 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं छिबरामऊ आवास विकास कालोनी में 40 वर्षीय व्यक्ति, बजरिया छिबरामऊ में 55 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, सुभाषनगर गुरसहायगंज में 36 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, जवाहरनगर में 65 वर्षीय वृद्ध, 12 वर्षीय किशोर और मंडी बाजार छिबरामऊ में 28 वर्षीय युवती शामिल है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के करीबी भी पॅाजिटिव
तालग्राम। कस्बे में छह लोगों रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसमें 27 वर्षीय युवक और 29-29 वर्षीय दो लोग पूर्व चेयरमैन के करीबी हैं। 20 वर्षीय, 31 और 34 वर्षीय भी पॉजिटिव निकले हैं। पिछले मंगलवार को पूर्व चेयरमैन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नए पॉजिटिव मिलने पर हॉटस्पॉट मोहल्ला टिकुरियन, तालाब कला, नकालान, गढ़वा टोला में सख्ती बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई की तालग्राम शाखा बंद
तालग्राम। भारतीय स्टेट बैंक तालग्राम शाखा के एक अधिकारी के पॉजिटिव निकलने से सोमवार को बैंक बंद कर दी गई। गेट पर ताला पड़ा होने से उपभोक्ता लौट गए। शाखा प्रबंधक अतुल पोरवाल ने बताया कि बैंक को सैनिटाइज कराया जाएगा। अधिकारियों के निर्देश पर ही बैंक खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed