{"_id":"5edfcc288ebc3e43301130b1","slug":"corona-kannauj-news-knp564658971","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित ने किया हंगामा, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित ने किया हंगामा, मची अफरातफरी
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमित मरीज ने कोविड-19 अस्पताल कनपटियापुर में भर्ती होने से मना करते हुए हंगामा किया। मरीज के भाई और भाभी भी संक्रमित हैं और मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। हंगामा कर रहे युवक का कहना था कि उसे भी भाई के पास ही भर्ती होना है। उसने फांसी लगाने की भी धमकी दी। सीएमओ के आदेश पर उसे मेडिकल कालेज भेज गया।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में तालग्राम ब्लाक क्षेत्र के गांव महोना निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला था। युवक मानीमऊ में क्वारंटीन था। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे क्वारंटीन सेंटर से लेकर कनपटियापुर स्थित गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए ले आई। यहां पहुंचते ही युवक ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।
कहा कि उसे भाई और भाभी के पास ही भर्ती कराओ। फांसी की धमकी से स्वास्थ्य टीम के हाथ-पांव फूल गए। सीएमओ ने मेडिकल कालेज के अधिकारियों से बात युवक को मेडिकल कालेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया।