{"_id":"6549377e9be75caa41036664","slug":"cooks-happy-to-get-honorarium-on-diwali-kannauj-news-c-12-1-knp1074-466732-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दीपावली पर मानदेय मिलने से रसोइयां खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दीपावली पर मानदेय मिलने से रसोइयां खुश
Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयां जुलाई से मानदेय न मिलने से परेशान थीं। इन्हें अब एक माह का मानदेय दीपावली पर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। रसोइयाें में खुशी की लहर दौड़ गई हैं, जबकि अभी भी तीन माह के मानदेय का इंतजार है।
ब्लाक तालग्राम में 186 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 19 हजार के करीब विद्यार्थी पठन-पाठन का कार्य करते हैं। मध्याह्न भोजन विद्यार्थियों को दोपहर के समय विद्यालयों में ही उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए विद्यालयों में रसोइया रखी गई हैं। ब्लाक तालग्राम में 473 रसोइया परिषदीय विद्यालयों में तैनात हैं। जिन्हें प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। इन रसोइयों को जुलाई से अक्तूबर तक का मानदेय नहीं मिला था। दीवाली का त्योहार करीब है, ऐसे में रसोइयों को चिंता सता रही थी कि बिना मानदेय के त्योहार कैसे मनेगा। शासन से अब जुलाई माह के मानदेय का बजट जारी कर दिया गया है। सभी को 2000 रुपये दिए जाएंगे। जिला प्रभारी एमडीएम आदिल नियाज ने बताया कि रसोइयों का एक माह के मानदेय का बजट आ गया है। जो एक-दो दिन में उनके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।