{"_id":"57a6297d4f1c1b26112b8a65","slug":"contract-personnel-officers-put-a-lock-on-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने अफसरों के दफ्तर पर डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने अफसरों के दफ्तर पर डाला ताला
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
धरना देते संविदा बिजली कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के लाइनमैन और एसएसओ ने मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। गेट बंद कर कई घंटे तक बिजली अधिकारी को दफ्तर से नहीं निकलने दिया।
शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेश कु मार, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र राजपूत, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार ने धरना-प्रदर्शन देकर कहा कि कर्मचारियों को 6 से 10 माह का मानदेय नहीं दिया गया है। कर्मचारियों को भुगतान चेक से किया जाए। कर्मचारियों का बीमा कराया जाए। ईपीएफ का पैसा नहीं जमा किया जा रहा है।
कर्मचारी इन मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं दोपहर बाद जब अधिशासी अभियंता विद्युत पीराम व अन्य अधिकारी दफ्तर से निक लने लगे तो कर्मचारियों ने गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे कई घंटे तक अधिकारी अपने दफ्तर में कैद रहे ।