फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Container trampled bike riders, dragged them for 100 meters

Kannauj News: कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा, 100 मीटर तक घिसटे

Tue, 12 Aug 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Container trampled bike riders, dragged them for 100 meters
प्रेमपुर (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मंगलवार को सीएनजी पंप के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक कंटेनर में फंस गए। कंटेनर दोनों को 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे दोनों युवकों के शव क्षत-विक्षत होकर बिखर गए। चालक कंटेनर को हाईवे के किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने युवकों के पास मिले कागजातों से शिनाख्त कराकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन



मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अरम सराय निवासी अजीत (35) व गांव के ही कश्मीर (50) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि अजीत और कश्मीर की ससुराल विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कुशलपुर कैरदा में है। सोमवार को अजीत बाइक से ससुराल में भैंस खरीदने के लिए आया था। साथ में कश्मीर भी थे। भोर में पांच बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर छिबरामऊ के प्रेमपुर स्थित सीएनजी पंप के पास पीछे से आए कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सड़क पर गिरे दोनों युवक बाइक समेत कंटेनर के पहियों के बीच फंस गए। कंटेनर में फंसे दोनों लोग 100 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पहियों के बीच फंसी बाइक न निकलने के कारण चालक कंटेनर को हाईवे के किनारे छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर सीओ सुरेश मलिक व कोतवाल विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों समेत ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है, फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर के अंगों को एकत्र करने में पुलिस के छूटे पसीने

हादसे में बाइक सवार दोनों किसान कंटेनर के नीचे पहियों के बीच फंस गए। चालक ने कंटेनर को भगाने का प्रयास किया। इसके चलते कंटेनर के पहियों के बीच फंसे दोनों किसान सड़क पर घिसटे। काफी दूर तक घिसटने के कारण दोनों के शरीर कई हिस्सों में बंट कर सड़क पर बिखर गए। पुलिस को शरीर के अंगों को एकत्र करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।



नेशनल हाईवे पर परिजनों में मची चीखपुकार

दोनों किसानों के शवों की हालत देख मौके पर पहुंचे परिजनों समेत ससुराल पक्ष के लोगों की रूह कांप गई। अजीत की पत्नी कांती देवी समेत अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लोग क्षत-विक्षत शव देख रुकने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। भाई ने बताया कि अजीत का एक पुत्र प्रशांत, तीन बेटियां शिल्पी, रागिनी व सलोनी हैं। वहीं, कश्मीर की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो पुत्र करन व अरन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed