{"_id":"65186cf36ec665d2dd00d4c4","slug":"container-collides-with-tractor-trolley-one-dead-five-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1003-3555-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
जसोदा। गुरसहायगंज कोतवाली के जसोदा चौकी क्षेत्र के हजरतपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डिवाइडर तोड़कर आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चालक के भाई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर व ट्रैक्टर को हटवाकर यातायात शुरू कराया। हादसे के बाद चालक-परिचालक फरार हो गए।
गुरसहायगंज कोतवाली सदरपुर निवासी सतीश चंद्र (45) भाई उमेश चंद्र (50) के साथ जसोदा कस्बे स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से बीज लेने आए थे। साथ में गांव के ही रामबाबू बाथम (45), कांशीराम (36) और गुड्डू (42) भी साथ में आए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आलू बीज लादकर सभी लोग घर जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर एनएच-34 स्थित हजरतपुर गांव के सामने पहुंचा। तभी गुरसहायगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने डिवाइडर को तोड़कर आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सतीश चंद्र की मौके पर मौत हो गई जबकि उमेश चंद्र ,रामबाबू बाथम, कांशीराम, गुड्डू के अलावा कंटेनर सवार मैनपुरी जनपद के कुरावली निवासी सनी (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका मिलते ही चालक-खलासी फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने जसोदा चौकी प्रभारी को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उमेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को मोचर्री में रखवा दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।