फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Constables took two youths to the police station; allegations of beating led to a gherao.

Kannauj News: सिपाही दो युवकों को ले गए थाने, पीटने का आरोप, किया घेराव

Mon, 24 Aug 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Constables took two youths to the police station; allegations of beating led to a gherao.
ठठिया। दो कांवड़ियों के बीच रविवार की देर रात हो रहे विवाद में बीचबचाव करना युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि दो सिपाही उन्हें पकड़कर थाने ले गए और लाठी-डंडो से पीटा। जानकारी मिलते ही युवकाें के परिजन व अन्य लोग थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैठ गए। 2.30 घंटे तक हंगामा चलता रहा। रात दो बजे सीओ कुलवीर सिंह थाने पहुंचे और भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। देर रात एसपी विनोद कुमार ने पिटाई की आरोपी सिपाही यशपाल और अभिषेक को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन


ठठिया कस्बे निवासी गगन, प्रदीप अग्निहोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गौरीश्वर बाबा मंदिर परिसर में जागरण में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम के लिए सामान लेने वह मानीमऊ तिराहा स्थित एक किराना दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दो कांवड़िया आपस में विवाद करते हुए मारपीट कर रहे थे। वह लोग विवाद शांत कराने के लिए बीचबचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान थाने में तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंचे और उन्हें तथा उनके साथी को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठा लिया। दोनों को थाने लाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कर्मियों को कई बार बताया कि उनका विवाद से कोई संबंध नहीं है और वह केवल दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए बीच-बचाव कर रहे थे। इसके बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई। गगन ने आरोप लगाया कि थाने में ले जाने के बाद दोनों सिपाहियों ने लाठी, लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। घटना की जानकारी कस्बे के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताने लगे। थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी, जिसके बाद सीओ थाने पहुंचे। उन्होंने युवकों और परिजनों को समझाया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ शांत हुई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed