फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Conspiracy to cut votes under the guise of SIR

Kannauj News: एसआईआर की आड़ में वोट काटने की साजिश

Wed, 03 Dec 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to cut votes under the guise of SIR
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को वोट काटने की साजिश बताया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एसआईआर की निगरानी करें। समाजवादी पार्टी का एक वोट भी कम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय महासचिव पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ता एसआईआर अभियान में मतदाताओं के वोटों पर नजर रखें। उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर एसआईआर संबंधित जानकारी जुटाई और शिकायतें सुनीं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सभी कार्यकर्ता एसआईआर फॉर्म अवश्य भरवाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान, वारिष्ठ सपा नेता जयकुमार तिवारी बऊअन, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल, अनिल पाल, उमेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed