फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Connections are not coming on bill

कनेक्शन तो हैं, पर नहीं आ रहे बिल

Thu, 10 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 10 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Connections are not coming on bill

बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को

विज्ञापन
उठाना पड़ता है। जहानगंज रोड पर आबाद इंदिरा आवास कालोनी के बाशिंदे इस समय काफी सशंकित हैं। कालोनी में बिजली कनेक्शन होने के बाद से अभी तक उन्हें बिल नहीं मिले हैं। उन्हें आशंका हैं कि विभाग एक मुश्त इकट्ठा बिल भेज देगा। ऐसे में उसका अदा कर पाना मुश्किल होगा।

नगर के जीटी रोड हाईवे पर बसी कांशीराम कालोनी में बिजली विभाग ने कनेक्शन किए थे। इसके बाद वहां मीटर भी विभाग द्वारा लगाए गए, पर लंबे इंतजार के बाद जब उपभोक्ताओं को बिजली बिल प्राप्त हुए तो उन्हें देखकर उनके होश उड़ गए थे। ज्यादातर बिल 20 हजार रुपये से अधिक के थे।

बिल की धनराशि देख कालोनी के बाशिंदों ने विभागीय अफसरों के चक्कर काटने शुरू किए। जब कोई नतीजा नहीं मिला, तब उन्होंने बिल जमा न करना ही मुनासिब समझा। वर्तमान में एक भी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किया है। कांशीराम कालोनी की यह हालत देख जहानगंज रोड पर स्थित इंदिरा आवास कालोनी के बाशिंदे भी परेशान हैं।

कालोनी के सर्वेश तिवारी, रघुनंदन, रवी, मनोज, बाहिद, राकेश, कल्लू, घनश्याम आदि लोगों का कहना है कि लगभग एक वर्ष पहले फरवरी माह में विभाग ने कालोनी में बिजली कनेक्शन किए थे। उसके बाद मीटर भी लगाए गए थे, पर अभी तक विभाग द्वारा बिजली बिल नहीं भेजे गए हैं।

यदि विभाग ने इकट्ठा बिल भेज दिया तो वह लोग इस स्थिति में नहीं कि उसका भुगतान कर सकें। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से समय पर बिजली बिल भेजने की मांग की है। उधर, आर ब्लाक के अन्नू का कहना है कि कई महीने पहले कनेक्शन कराया था, पर अभी तक बिल नहीं आए, जबकि वह कई बार इस संबंध में विभाग के चक्कर काट चुके हैं।

पी ब्लाक में रह रहे सलीम का कहना है कि अभी बिल नहीं भेजे, यदि इकट्ठा बिल भेज दिया तो वह कैसे उसे अदा कर पाएंगे। क्यू ब्लाक में रह रही सुशीला का कहना है कि विभागीय अधिकारी किसी भी समस्या को सुनने को राजी नहीं हैं। कनेक्शन के बाद अभी तक बिल भी नहीं आया और इकट्ठा बिल आने पर उसे अदा करना मुश्किल होगा।

कालोनी के क्यू ब्लाक में रह रहे समीम का कहना है कि विभाग अभी बिल भेज नहीं रहा है और इकट्ठा यदि भेजेगा भी तो उसका भुगतान कैसे किया जाएगा। वह लोग रोज कमाने-खाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed