{"_id":"ddb14c3c88c8bd63a50f0ffef011520e","slug":"congressmen-honored-to-ravana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने रावण को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने रावण को किया सम्मानित
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय दशमी पर रामलीला मैदान जा रहे रावण के रथ को
विज्ञापन
रोककर कांग्रेसियों ने रावण को सम्मानित किया। इस अनूठे आयोजन को देखकर
लोगों में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।
गुुरुवार की शाम पांच बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दुबे, सेवादल के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दुबे मुन्ना की अगुवाई में कांग्रेसी पालिका तिराहा पर एकत्र हुए। विजय दशमी पर रामलीला कमेटी की ओर से तालग्राम तिराहा से तीन रथों पर सवार राम, लक्ष्मण, रावण, सीता, हनुमान और शंकर सज धज कर विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान जा रहे थे।
पालिका तिराहे पर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने रावण के रथ को रुकवाया और रावण का किरदार निभाने वाले रामसच्चे दीक्षित का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव योगेंद्र त्रिपाठी पारुल, पप्पू दुबे, प्रदीप मिश्रा, उपदेश तिवारी, ओमकुमार, प्रेममुरारी आदि मौजूद थे।