{"_id":"581b7d384f1c1b5e38437e47","slug":"congressmen-demanding-sacking-of-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने की केंद्र सरकार बर्खास्त करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने की केंद्र सरकार बर्खास्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
धरना देते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के मामले में गुरुवार को जिले के कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध जताते हुए सदर तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद केंद्र सरकार बर्खास्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम डा. अशोक चंद्र को दिया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि इस तरीके से किसी राष्ट्रीय नेता को पुलिस हिरासत में लेना पूरी तरह से अनैतिक है। राहुल गांधी शहीद सैनिक के परिजनों से मिलने जा रहे थे, ऐसे में उन्हें केंद्र सरकार के इशारे पर हिरासत में लिया गया। बताया कि बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर पूर्व सैनिक वन-रैंक-वन-पेंशन की मांग के लिए धरना कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने खुदकुशी कर ली। जिसे देखने व पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल गए हुए थे।
विज्ञापन
जहां केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियाें ने इसे पूर्ण रूप से तानाशाही कार्रवाई बताते हुए राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को तत्काल रूप से बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ नेत्री ऊषा दुबे, अनुज मिश्रा उर्फ कक्का, अरविंद दुबे उर्फ श्याम, ममता द्विवेदी, कांग्र्रेस प्रवक्ता डा. हाशिम सिद्दीकी, रामभरोसे कमल, तारिक बशीर, शिवनारायण शर्मा, बजरंग सिंह चौहान, लियाकत अली, विश्वनाथ गिहार, प्रमोद कुमार शाक्य आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन