{"_id":"60ec81298ebc3e7376778091","slug":"congressman-sitting-on-horse-cart-against-inflation-kannauj-news-knp639825281","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ घोड़ा गाड़ी पर बैठे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ घोड़ा गाड़ी पर बैठे कांग्रेसी
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा सरकार के डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस में बेतहाशा वृद्धि करने के विरोध में कांग्रेसियों ने घोड़ा गाड़ी पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया।
विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसी नेता सदर तहसील में इकट्ठे हुए। यहां से घोड़ा गाड़ी पर बैठकर वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस एजेंसी रोड से कलक्ट्रेट जाने लगे। गोल कुआं तिर्वा चौराहे पर सदर एसडीएम गौरव शुक्ला के निर्देश पर सीओ और कोतवाली पुलिस ने इन्हें रोक लिया। कलक्ट्रेट नहीं जाने दिया। यहां अधिकारियों से कांग्रेसियों की बात हुई। कोई नतीजा नहीं निकल सका। बाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार चंद पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और अन्य खाद्यान्न वस्तुओं की कीमत बढ़ा रही है। इससे किसान मजदूर और गरीब आत्महत्या करने पर विवश हो रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष ऊषा दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष अनुज मिश्रा कक्का, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे, पीसीसी सदस्य अविनाश दुबे, तारीक बशीर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव मिश्रा, महेश पांडेय, श्याम सुंदर दोहरे, इमरान खान, घनश्याम यादव, रामभरोसे कमल, किरण वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष रीना सिंह, किसान जिला अध्यक्ष वीर सिंह फौजी, पुष्पेंद्र पांडे, सरफराज हुसैन आदि भी रहे।