फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Conditioned bedrooms strengthen national child

राष्ट्र को सुदृढ़ बनाती संस्कारित संतान

Wed, 01 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 01 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Conditioned bedrooms strengthen national child
मातृ सम्मेलन - फोटो : Maternal Conference

भारतीय संस्कृति की अधिष्ठात्री मां ही वह शक्ति है जिसने नर को नारायण बना दिया। मां ही बालक का परिचय संस्कार से करवाती है। वहीं, संस्कारित संतान राष्ट्र को सुदृढ़ बनाती है। वसंतोत्सव पर सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन के दौरान यह विचार अर्चना पांडेय ने व्यक्त किए।

विज्ञापन


बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेहरू महाविद्यालय की सचिव इंदिरा दुबे ने कहा कि बालक कुल का दीपक और राष्ट्र का दिवाकर होता है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए माताओं को अपनी संतान की शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। संतान के विकास में माता के महत्वपूर्ण योगदान होता है। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष मीरा वर्मा ने कहा कि माता ही शिशु की प्रथम शिक्षिका होती है। वह अपने त्याग और लगन से संतान के जीवन की आधार शिला रखती है। सुमन मिश्रा ने कहा कि माता ही बच्चे की प्रथम गुरू होती है। अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें ताकि वह भविष्य में राष्ट्र के सुयोग्य नागरिक बन सकें। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने माताओं से आहवान किया कि वह अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने में सहयोग करें।
विज्ञापन


   इससे पहले हवन-पूजन के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनुराग त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मिथलेश कश्यप, सुनीता शर्मा, अनुराधा त्रिपाठी, शशि सक्सेना, रेखा वर्मा, गुड्डी देवी, सत्यवती राजपूत, शोभा शुक्ला, ऊषा यादव, आराधना दुबे, रुचि त्रिपाठी, कविता दुबे, रेखा दुबे, मीना दुबे, गीता तिवारी, ममता चौहान, सीता यादव सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed