फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Condition of boyfriend who shot girlfriend critical, shifted to ventilator

Kannauj News: प्रेमिका को गोली मारने वाले प्रेमी की हालत नाजुक, वेंटीलेटर पर शिफ्ट

Mon, 30 Dec 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Condition of boyfriend who shot girlfriend critical, shifted to ventilator
छिबरामऊ। प्रेम प्रसंग में युवक ने बात करने के लिए लक्षीराम नगला से रंधीरपुर जाने वाले चकमार्ग पर बुलाकर युवक ने प्रेेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद को गोली मार ली थी। गंभीर हालत में युवक को सौ शैया अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कालेज और यहां से हैलट कानपुर भेजा गया था। हालत में सुधार न होने पर केजीएमयू लखनऊ रेफर किया था, लेकिन परिजन उसे एसपीजीआई ले गए। यहां हालत नाजुक होने पर वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम खानपुर कुर्मी निवासी आकाश राजपूत (20) ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर में साथ पढ़ने वाली प्रेमिका पायल शाक्य (17) निवासी रामलीला मैदान, विशुनगढ़ रोड को बात करने के लिए लक्षीराम नगला रोड पर बुलाया था। दोनों लक्षीराम नगला से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे चकमार्ग पर सुनसान जगह पर बातचीत कर रहे थे। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाराज आकाश ने तमंचा निकालकर पायल की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसने अपनी कनपटी पर भी गोली दाग ली जिससे वह मरणासन्न होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। युवक की हालत देख यहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और चिकित्सक की सलाह पर परिजन उसे हैलट कानपुर ले गए। हालत में सुधार न होने पर यहां से उसे केजीएमयू लखनऊ भेजा, परिजन उसे एसपीजीआई ले गए। सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने के कारण यहां चिकित्सकों ने उसे वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया है। यहां भी कई घंटे इलाज के बाद भी युवक की हालत जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन




पीएम के लिए भेजा गया शव

रविवार की सायं करीब 4 बजे प्रेमिका की गोली लगने से मौत के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। अंधेरा हो जाने के कारण शव को सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। सीओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। हत्या के कारणों की जानकारी के लिए पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। बता दें कि मृतका दो भाईयों के बीच इकलौती होने के कारण परिजनों की काफी लाड़ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रेमी युगल के मोबाइल की कॉल डिटेल से खुलेगा राज
गोली लगने से प्रेमिका की मौत और युवक के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए थे। दोनों मोबाइलों में अलग अलग तरीके से लॉक पड़े हुए थे। सीओ ने बताया कि लॉक खुलवाने के लिए फॉरेंसिक टीम व सर्विलांस टीम की मदद ली जाएगी। दोनों की कॉल डिटेल से मिलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed