फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Commotion during Kanwar Yatra following a break in the DJ music; police accused of assault.

Kannauj News: डीजे पर ब्रेक के बाद कांवड़ यात्रा में हंगामा, पुलिस पर पिटाई का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Commotion during Kanwar Yatra following a break in the DJ music; police accused of assault.
शरीर पर पड़े चोट के निशान। संवाद
कन्नौज। शिवभक्ति के उत्साह के बीच शुक्रवार देर शाम को बोर्डिंग मैदान के मुख्य गेट पर उस समय तनाव फैल गया। जब बिलग्राम से आ रहे कांवड़ियों को पुलिस ने डीजे बंद कराकर बड़ी कांवड़ के झंडे के साथ आगे बढ़ने से रोक दिया। रोक से नाराज कांवड़ियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

कांवड़ियों का आरोप है कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी ने बिलग्राम निवासी कांवड़िया हिमांशु के साथ मारपीट की। इससे शिवभक्तों का गुस्सा और बढ़ गया। बड़ी संख्या में कांवड़िए मौके पर जुट गए और सदर कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर एएसपी अजय कुमार, सीओ सदर शिल्पा वर्मा और सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में एडीएम देवेंद्र सिंह ने पहुंचकर बातचीत की और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों का कहना था कि वर्षों से उनकी यात्रा इसी मार्ग और स्वरूप में निकलती रही है। पहले कभी डीजे या बड़ी कांवड़ के झंडे को लेकर कोई रोक नहीं लगाई गई। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि अचानक लागू की गई इस व्यवस्था ने धार्मिक यात्रा में बाधा पहुंचाई।
विवाद के चलते कई कांवड़िए बाबा गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक किए बिना ही लौट गए। इससे श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी रही और उन्होंने इसे अपनी धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।
नई परंपरा बनी गले की फांस
कांवड़ियों का कहना है कि यात्रा पर इस तरह की रोक पहली बार लगाई गई। 29 वर्षों से चली आ रही परंपरा को अचानक बदलने की कोशिश ने विवाद खड़ा कर दिया। श्रद्धालुओं का सवाल था कि जब पहले कभी ऐसी पाबंदी नहीं लगी, तो इस बार ही रोक क्यों लगाई गई, जिसके कारण कई शिवभक्त बिना जल चढ़ाए वापस लौटने को मजबूर हो गए।

सदर कोतवाल ने किया इस्तीफे का एलान, तब माने कांवड़िये
कांवड़ियों का आक्रोश बढ़ते देख प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। सभी ने वापस हरदोई जाने का एलान कर दिया। इसी बीच सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने माइक थाम लिया और मंच से एलान कर दिया कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कमेटी के पदाधिकारी से बात की। इसके बाद सभी कांवड़िये जल चढ़ाने को तैयार हो गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी।

शरीर पर पड़े चोट के निशान। संवाद

शरीर पर पड़े चोट के निशान। संवाद

शरीर पर पड़े चोट के निशान। संवाद

शरीर पर पड़े चोट के निशान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed