फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Commenting on PM is treason: Sakshi Maharaj

Unnao: साक्षी महाराज बोले- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना देशद्रोह

Sun, 26 Mar 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 26 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Commenting on PM is treason: Sakshi Maharaj
साक्षी महाराज - फोटो : फाइल फोटो

उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को देशद्रोह करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति देश के प्रतीक होते हैं। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने और सजा सुनाए जाने पर उन्होंने कहा कोर्ट ने सही निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विशुनगढ़ इलाके के कुड़रा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने आए भाजपा सांसद ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। कहा कि कांग्रेस मिट जाएगी लेकिन सीधी नहीं होगी। भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले राहुल गांधी के परिवार ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस में सिखों का कत्लेआम, हिंदू-मुस्लिम दंगे, स्वर्ण मंदिर पर हमले हुए। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब दंगे नहीं हो रहे। कश्मीर भी कांग्रेस ही देन है। यहां लोग तिरंगा नहीं फहरा सकते थे, लेकिन अब सुकून से रह रहे हैं। प्रियंका गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें, भाई राहुल गांधी अमेठी से छोड़कर भाग गए। भागने वाला काम न करें मैदान में डटकर बहस करें और जनता के सवालों का जवाब दें। उत्तर प्रदेश की सभी सीटें भाजपा के खाते में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशाराम बापू को जेल से छोड़े जाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कानून काम कर रहा है। जो बदमाशी करेगा उसे सजा मिलेगी। वार्ता के दौरान श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामबख्श सिंह लोधी, सुधीर दुबे उर्फ कल्लू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed