फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cold ward will be built to deal with heat stroke

Kannauj News: हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए बनेगा कोल्ड वार्ड

Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cold ward will be built to deal with heat stroke
तालग्राम। चटक धूप और तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए सीएचसी प्रभारी ने हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए सीएचसी में कोल्ड वार्ड बनाया जाएगा। इसमें हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा। साथ ही लोगों को बचाव के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष हीट स्ट्रोक के मामले सामने आते हैं। अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। तेज धूप के साथ पारा चढ़ने से सुबह 10 बजे से ही गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में मई और जून में जब गर्मी और बढ़ेगी तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

एमओआईसी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए तैयारी की जा रही हैं। कोल्ड वार्ड बनाए जाने का प्रयास किया जा है। उन्होंने बताया कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरल पदार्थ पीएं। शराब और कैफीन से बचें, क्योंकि ये निर्जलीकरण का कारण बन सकते हैं। हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनें, जो शरीर के चारों ओर हवा को स्वतंत्र रूप से प्रसारित करने की सहायक हों। अधिक धूप में आमतौर पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed