फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cold storage mechanic dies under suspicious circumstances

Kannauj News: संदिग्ध हालात में कोल्ड स्टोरेज मिस्त्री की मौत

Mon, 09 Mar 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cold storage mechanic dies under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालग्राम। कोल्ड स्टोरेज से घर लौट रहे एक मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। क्षेत्र के गांव कलकत्तापुर्वा निवासी मथुरा प्रसाद वर्मा (58) रविवार देर रात त्योर कोल्ड स्टोरेज से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि वह चौखटा चौराहे के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हैं और उनकी बाइक पास में खड़ी है। परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें सीएचसी तालग्राम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। सोमवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed