{"_id":"572a43414f1c1b32375ccf15","slug":"co-tirwa-and-chhibramau-failed-in-ig-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी की परीक्षा में सीओ तिर्वा व छिबरामऊ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी की परीक्षा में सीओ तिर्वा व छिबरामऊ फेल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 05 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जांच करते आईजी जोन कानपुर जकी अहमद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस लाइन का निरीक्षण करने आए आईजी जोन की परीक्षा में पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा व छिबरामऊ फेल हो गए। 303 बोर की रायफल खोलकर क्षेत्राधिकारी सदर ने परीक्षा में पास हो गए। वहीं निरीक्षण में आईजी को कई कमियां मिलीं। जिसे तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बुधवार को आईजी जोन कानपुर जकी अहमद करीब पांच बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले सलामी दे रहे पुलिस जवानों में कई खामियां निकालीं।
वर्दी अलग-अलग पाईं। वहीं सलामी देने के तौर तरीके अलग-अलग पाए। काफी देर तक उन्होंने आरआई के साथ सलामी कराई। आरआई को निर्देश दिए कि सलामी देने के तौर तरीके सही ढंग से रिहर्सल कराएं। क्वाटर गारद का निरीक्षण किया। यहां फायर यंत्र नहीं मिला। बाद में उन्होंने क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ वीपी सोलंकी व क्षेत्राधिकारी तिर्वा सुरेंद्र पाल सिंह से एंटी राइट गन व 12 बोर की गन लोड करने और चलाने का रिहर्सल कराया।
दोनों पुलिस क्षेत्राधिकारी नहीं चला सके। बाद में बारी क्षेत्राधिकारी सदर अम्बरीष सिंह भदौरिया की आई तो उन्होंने शस्त्र की पूरी क्वालिटी बताते हुए खोलकर भी दिखाया। इसके बाद उन्होंने ने गारद रूम के शौचालय चेक किए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन ठहरे पुलिस जवानों के क्वाटरों में पहुंचकर आईजी ने पंखे, लाइटें चेक की। इसके बाद जीपी स्टोर, वर्दी स्टोर में रखे सामान को चेक किया। इससे पहले उन्होंने नवनिर्मित मनोरंजन हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों से समस्याएं पूछीं। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए। एसपी दिनेश कुमार पी को दिए।