फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   cm will be directly reach to program

पुलिस लाइन से सीधे कार्यक्रम में जाएंगे सीएम

Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
cm will be directly reach to program
ब्रीफिंग के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान। - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज।  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसपी दिनेश कुमार पी, एडीएम संतोष कुमार वैश्य, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बाहरी जनपदों से आए पुलिस अधिकारियों व जवानों को सुरक्षा के संबंध में टिप्स दिए। अफसरों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से करीब दो घंटे पहले सभी पुलिस अधिकारी व जवान अपनी ड्यूटियों पर पहुंच जाएं। जिस अधिकारी कर्मचारी को जहां पर ड्यूटी दी जाए वह वहीं पर खड़े होकर अपने कर्तव्यों का पालन करें।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए  सभी गेटों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। जिस व्यक्ति के पास जिस पंडाल का कार्ड हो उसे उसी गेट से प्रवेश दिया जाए। एलआईयू के अधिकारी गेटों पर चेकिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में हेलीपैड से उतरने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस कुछ देर के लिए रुकेंगे। इसके बाद सीधे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सर्किट हाउस में पहुंचने के दौरान चौधरियापुर मार्ग बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर बाहरी जनपदों से आए अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिस जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed