{"_id":"58c82e954f1c1bb66032aa3c","slug":"cm-gives-consolation-to-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होली के दिन अचानक शहीद रामपाल सिंह के घर ग्राम परौर पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों से समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
पिछले दिनों नक्सली हमले में शहीद हुए ग्राम परौर निवासी रामपाल सिंह यादव के घर सोमवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंच गए। उनके आने की भनक लगते ही शहीद के घर लोगों की भीड़ जुट गई। अखिलेश यादव ने परिजनों से अलग कमरे में काफी देर तक बातचीत की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यदि कानूनी अड़चन नहीं आई तो शहीद के परिजनों की आर्थिक सहायता भी की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत लगी रहती है। यह डिंपल का क्षेत्र है और मेरा घर है, जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ उनकी दोनों बेटियां भी थी। इस मौके पर पूर्व मंत्री विजयबहादुर पाल, जिला पंचायत सदस्य रणवीर सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, अवधेश यादव के अलावा मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन