{"_id":"66fedd812d7c0a79700ec15b","slug":"clean-up-yourself-and-inspire-your-neighbors-too-minister-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119400-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफसफाई स्वयं करें और पड़ोसियों को भी प्रेरित करें : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफसफाई स्वयं करें और पड़ोसियों को भी प्रेरित करें : मंत्री
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें कूड़े से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और प्रणाली भी दी हैं, जिसे अब हम सबको प्रयोग करना है और इसकी शुरुआत घर से होनी है। घर से ही गीले और सूखे कूड़े में छांटकर निर्धारित स्थान पर डालना करना है और अपने आसपास मौजूद पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। यह बात स्वच्छता समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मेहंदीघाट पर आयोजित कार्यक्रम में की।
उन्होंने जिले को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी लोगों से आग्रह करते हुए किसी भी प्रकार के कूड़े को डस्टबिन में ही डालने और स्वच्छता को स्वभाव में लाने की अपील की। आसपास नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखकर जिम्मेदार नागरिक होने का आग्रह किया। समाज कल्याण मंत्री ने एनएमसीजी (स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन) से वित्त पोषित एवं अर्थ गंगा कार्यक्रम के तहत स्थापित गंगा ज्ञान केंद्र में गंगा ग्राम की युवतियों के कौशल विकास के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण की शुरुआत की। सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने के लिए आम जनमानस से विशेष अपील की। गंगा घाटों के स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक भी किया।
प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. हेमंत कुमार सेठ ने मेहंदीघाट पर आयोजित स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, बीडीओ अमित सिंह, जिला परियोजना अधिकारी अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
स्वच्छता ही सेवा के पाक्षिक कार्यक्रम में जिले के गंगधरापुर के राजकीय अभिनव इंटर काॅलेज, सिकंदरपुर के भारतीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज, एसडी गर्ल्स इंटर काॅलेज, सुभाष इंटर काॅलेज, लाला श्यामलाल इंटर काॅलेज, गोमती देवी इंटर, उमर्दा के राजकीय इंटर काॅलेज, जेपी गर्ल्स इंटर, पीवी इंटर काॅलेज प्रेमपुर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को समाज कल्याण मंत्री ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए।