फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Clashes between the 65.64 percent voting

झड़पों के बीच 65.64 फीसदी मतदान

Tue, 13 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 13 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Clashes between the 65.64 percent voting

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में विकास खंड सौरिख और

विज्ञापन
छिबरामऊ में मतदान छिटपुट झड़पों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दोनों विकास खंड क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के 232 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1422 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हो गई।

जिनका फैसला एक नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद सामने आएगा। दोनों विकास खंड क्षेत्रों में 65.64 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। गत पांच वर्ष पूर्व 78.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसकी अपेक्षा इस बार मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा।

विकास खंड छिबरामऊ में जिला पंचायत सदस्य पद के पांच वार्ड हैं, जिसमें 124 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 115 पदों के लिए 830 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस विकास खंड में 1,73,686 मतदाता हैं। इनके लिए 147 मतदान केंद्र और 274 बूथ बनाए गए थे।

इसी तरह विकास खंड सौरिख में जिला पंचायत सदस्य पद के चार वार्ड हैं। जिसमें 108 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 81 क्षेत्र पंचायत के लिए 592 प्रत्याशी मैदान पर हैं। यहां 1,28,324 वोटरों के लिए 105 मतदान केंद्रों पर 201 बूथ बनाए गए थे। मंगलवार की सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया देर शाम तक चली।

हालांकि, मतदान का समय सुबह सात से शाम पांच बजे तक निर्धारित था, पर कई मतदान केंद्रों के बूथों पर वोटरों की लाइन लगी होने से निर्धारित समय के बाद भी वोट पड़े। मतदान की रफ्तार सुबह काफी सुस्त रही, पर जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, मतदान की रफ्तार बढ़ती गई।

विकास खंड सौरिख में 64.93 और छिबरामऊ में 65.20 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद बेहटा खास मतदान केंद्र पर मामूली विवाद को लेकर भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए। जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें ब्लाक प्रमुख सुमन यादव के पति बृजकिशोर सिंह समेत दो लोग घायल हो गए।

पत्थरबाजी में एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। उधर, दूरस्थ गांव में मतदान के लिए वोटरों को प्रत्याशियों ने वाहन की व्यवस्था कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने का कार्य किया।

हालांकि, प्रशासन ने काफी सख्ती बरती, पर इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता वाहनों से ढोए गए। वहीं कड़ी हिदायत के बाद भी जब लोग नहीं माने और मतदान के समय वाहनों से वोटर ला रहे थे, उसी दौरान एसपी ने ऐसे सभी वाहनों के पहियों में सूजे भोंक कर उन्हें पंचर करा दिया। यहीं हाल सौरिख और विशुनगढ़ क्षेत्र का भी रहा।

इस पुलिसिया कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। उधर, फर्जी वोटिंग करने में किशोरियां भी आगे रहीं। परिजनों के इशारों पर उन्होंने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाले। महिलाओं ने घूंघट की आड़ में दूसरी महिलाओं के वोट डाले। वहीं दूसरी ओर कई नाबालिग किशोर भी वोट डालने को लाइनों में खड़े मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed