{"_id":"622618c61a3e1109795620ed","slug":"civic-kannauj-news-knp6843131132","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी राशन की दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी राशन की दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन
विज्ञापन
civic
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले की 70 फीसदी कोटेदारों के यहां गेहूं, चावल, चना, नमक और रिफाइंड पहुंचा ही नहीं है। 653 दुकानों पर 6871 मीट्रिक टन राशन की जरूरत है। छह मार्च से वितरण होना था। राशन न होने से कार्डधारकों को लौटना पड़ रहा है।
जिले में कुल तीन लाख 16 हजार राशन कार्डधारक हैं। इसमें 29430 अंत्योदय कार्डधारक शामिल हैं। पात्र गृहस्थी को मिलाकर सभी कार्डधारकों को 653 उचित दर विक्रेताओं के यहां से राशन दिया जाता है। मार्च के राशन वितरण की तारीख छह से 18 तक है, लेकिन अब तक 70 फीसदी दुकानों पर गल्ला व अन्य वस्तुएं नहीं पहुंच सकीं हैं। इससे कार्डधारक वापस लौट रहे हैं। राशन न होने की वजह से ज्यादातर दुकानों पर ताले लटके हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में 585 और शहरी इलाके में 68 कोटेदार हैं। रिफाइंड, चना व नमक अहमदाबाद से आता है। 10 मार्च तक पूरा राशन आ जाएगा। स्टॉक रखने की जगह भी कम है। 6871 मीट्रिक टन अनाज की जरूरत है। सभी दुकानों पर गल्ला नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
-केके गुप्ता, डीएसओ
कई तरह की योजनाओं का राशन आता है। एनएफएसए के तहत 60 हजार क्विंटल राशन की जरूरत है, इसमें 20 हजार क्विंटल ही आया है।
-समरेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ