फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   civic amenities

नहीं बना नाला, जलनिकास पर हर साल खर्च हो रहे चार लाख

Sun, 03 Jan 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
सरायमीरा के मोहल्ला देविन टोला में घरों तक पहुंचा तालाब का पानी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरायमीरा देविन टोला में तालाब का पानी निकालने पर नगर पालिका हर वर्ष लगभग चार लाख रुपये खर्च कर रही है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं कर सकी। नियमित रूप से पंप सेट लगाकर पानी निकाला जाता है। ऐसा न करने पर गंदा पानी लोगों के घर तक पहुंच जाता है और खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। इलाकाई लोगों का कहना है कि 10 साल से नगर पालिका पंपसेट लगाकर पानी निकलवा रही है। इस पर खर्च होने वाली धनराशि से नाला निर्माण कराकर इसका स्थायी समाधान निकाला जा सकता था।
विज्ञापन

सरायमीरा देविन टोला का तालाब यहां रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। तालाब के पानी की नियमित निकासी न हो तो पानी घरों तक पहुंचने लगता है। लोगों ने विरोध जताया तो नगरपालिका ने नाली निर्माण के बजाए पंपसेट लगाकर पानी निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पंपसेट चलाने के लिए एक कर्मचारी की तैनाती के साथ ही 10 लीटर डीजल प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है। पंपसेट पूरे दिन चलती रहती है। पंपसेट जितना पानी निकालती है, उससे अधिक पानी घरों से तालाब में आ जाता है। इससे हर समय तालाब भरा रहता है। तालाब के पानी को निकालने के लिए तैनात कर्मचारी को प्रतिमाह छह हजार रुपये से अधिक नगरपालिका की ओर से भुगतान किया जाता है। इस तरह देखा जाए तो नगरपालिका इस तालाब के पानी को निकालने के लिए प्रति वर्ष 3,72000 रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 10 वर्ष से इस तालाब के पानी को इसी तरह निकाला जा रहा है। एक अनुमानित खर्च को देखा जाए तो अब तक 37 लाख 20 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। इस धनराशि में तालाब का पानी निकालने के लिए नाले का निर्माण कराया जा सकता था पर ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed