फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   City illuminated by light on Jasme Yumade

जश्ने यौमे विलादत पर रोशनी से जगमगाया नगर

Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
City illuminated by light on Jasme Yumade
मस्जिदे नबवी के पास बैठे मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। ईद मिलादुन्नवी के मौके पर नगर की अंजुमन मुस्लिम कमेटी द्वारा नगर में भव्य सजावट की गई। जश्ने यौमे विलादत पर दूधिया रोशनी की जगमगाहट से पूरा नगर रोशन हो उठा। इस भव्य सजावट को देखने के लिए देर रात तक लोगों की भारी भीड़ नगर के मुख्य मार्ग पर लगी रही।
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नवी पर नगर में बनाए गए गेट को जयपुर के कारीगरों ने तैयार किया। इसे मोहम्मदाबाद के कारीगरों ने लाइटिंग से सजाया। इसके अलावा हुजूर पाक व रोजा मुबारक व मस्जिदे नबवी का मॉडल तैयार किया गया। मुख्य मार्ग पर भव्य सजावट को देखने के लिए सभी धर्म के लोगों की भीड़ लगी रही। कमेटी के सदर मो. जाहिद चिश्ती ने बताया कि नगर में हर साल की तरह इस साल भी सभी धर्म के लोग इस भव्य सजावट को देखने आए थे। सभी ने आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यही हमारे नगर व देश की खूबसूरती है। सभी धर्म के लोग सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाते हैं। इस दौरान फुरकान अंसारी, नसीम, मो. शाहिद, एहसान मंसूरी, इजहार, तयब, इरशाद, जावेद, रजा, बासु, हाफिज अब्दुल रहमान व तालिब सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed