{"_id":"6202b6d69ba46212276f6214","slug":"chori-police-jaanch-kannauj-news-knp679591363","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
chori,police,jaanch
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। किसान के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
नगर के मोहल्ला ककरैया निवासी किसान अनूप दुबे बीती 22 जनवरी को परिवार के साथ पैतृक गांव ग्राम सराय भागमल गए हुए थे। सोमवार रात चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले
गए। चोरों ने घर से तीस मीटर आगे जाकर वक्से तो तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो सूचना अनूप को दी। कुछ ही देर बाद अनूप पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
अनूप ने बताया कि चोरों ने बक्से में रखी तीन सोने की जंजीर, तीन सोने के पेंडल, एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी सोने का बाला, एक जोड़ी सोने के टोप्स, चार जोड़ी पायल चांदी की, दो अंगूठी सोने की, एक बच्चे की चांदी की करधनी व दो हजार की नकदी ले गए हैं। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि चोरों का पता किया जा रहा है।