फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chor ko pakad ker peeta

Kannauj News: नकब लगा रहे दो युवकों को पीटकर किया घायल

Tue, 17 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
chor ko pakad ker peeta
छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास पर ऑटो पार्ट्स की दुकान में नकब लगा रहे युवकों को दुकानदारों ने पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को सौ शया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लाहौरी टोला निवासी रियाज ने बताया कि नगर के पूर्वी बाईपास पर एमआर ऑटो गैरेज के नाम से दुकान है। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दो युवक उसकी दुकान में पीछे से नकब लगा रहे थे, तभी उन्हें कुछ लोगों ने देख लिया और उसे जानकारी दे दी। उन्होंने कई लोगों की मदद से दोनों युवकों को दबोच लिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। उसे जमकर पीट दिया। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई थी चोरी
रियाज ने बताया कि तीन दिन पहले भी उसकी दुकान से चोरों ने जैक, हथौड़े सहित कबाड़ा चोरी कर लिया था। उसे 20 हजार का नुकसान हुआ। उसने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी लेकिन आस-पड़ोस के लोगों से निगरानी बढ़ाने को कहा था, जिसके बाद आज दो चोर रंगे हाथों पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed