फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Children were sent home Kalyanpur child

बाल गृह कल्याणपुर भेजा गया बालक

Mon, 27 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 27 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children were sent home Kalyanpur child
लापता बालक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दो दिन पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिले बालक को दिल्ली की संस्था ने कन्नौज के चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया। शहर में बताए गए ठिकानों पर परिजनों के न मिलने पर पुलिस ने बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चे को राजकीय बाल कल्याण गृह कल्याणपुर के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


 25 फरवरी को रेलवे स्टेशन दिल्ली में मिले बालक ने अपना नाम मोमीन (12) पुत्र शमशु्ददीन निवासी बड़ी मस्जिद कन्नौज बताया था। इस से पहले वह अपना पता शंकर विहार दिल्ली बता रहा था। संस्था ने उसे शंकर विहार ले जाकर घुमाया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इस के बाद बालक ने अपना पता कन्नौज बताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस उसे लेकर सोमवार को कन्नौज पहुंची। यहां उसने बच्चे को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्य तनवीर अहमद, अंकुर कुशवाह, श्रद्धा भदौरिया, रूबी पाल ने परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद बाल कल्याण समिति कल्याणपुर के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल संरक्षण अधिकारी विजय कुमार राठौर ने बताया कि बच्चे के संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी होती है तो वह जिला बाल संरक्षण इकाई/जिला प्रोबेशन कार्यालय कन्नौज विकास भवन के कमरा नंबर 101 या मोबाइल नंबर 9936113811 पर सूचना दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed