{"_id":"6555100508bc56b99f0fdf5b","slug":"children-of-council-schools-will-learn-graphic-designing-in-employment-oriented-education-kannauj-news-c-12-1-knp1074-475340-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चे रोजगार परक शिक्षा में सीखेंगे ग्राफिक डिजाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चे रोजगार परक शिक्षा में सीखेंगे ग्राफिक डिजाइनिंग
Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ रोजगारपरक शिक्षा दी जाएगी। विद्यार्थियों को ग्राफिक डिजाइनिंग सिखाई जाएगी। इस पाठ्यक्रम के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। अगले शिक्षा सत्र में इसे परिषदीय विद्यालयों में लागू कर दिया जाएगा।
नई शिक्षा नीति के तहत रोजगार प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा 8 में पढ़ने वाले बच्चों को ग्राफिक डिजाइनिंग सिखाई जाएगी। बच्चों को कंप्यूटर ग्राफिक्स के तहत डिजिटल कोलाज, पेंटिंग, इलस्ट्रेटर, कोरल ड्राॅ आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीक के जरिए 3डी और 2डी चित्रों को बनाने के साथ ही एनीमेशन भी सिखाया जाएगा। चित्रकला विषय में कंप्यूटर ग्राफिक के व्यवसायिक उपयोग को शामिल किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य शिक्षा संस्थान की ओर से तैयार किए गए पाठ्यक्रम को शासन से मंजूरी मिल गई है। नवीन शिक्षा सत्र में से इसे लागू कर दिया जाएगा। रोजगार परख पाठ्यक्रम में बच्चों को कंप्यूटर के परिचय और कला में उपयोगिता के साथ कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर ग्राफिक्स की अवधारणा एवं सिद्धांत, कंप्यूटर ग्राफिक्स के प्रकार और व्यवसायिक उपयोग, एमएस पेंट, फोटोशॉप, पेजमेकर, कोरल ड्रॉ, फ्लैश 2डी एनीमेशन आदि के विषय में जानकारी दी जाएगी।
तालग्राम के खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र चौधरी और नोडल एआरपी सुदीप पटेल ने बताया कि रोजगार प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है। यह अच्छी पहल है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शासन से निर्देश मिलते ही स्कूल के शिक्षकों को निर्देशित किया जाएगा और इसे लागू कराया जाएगा।