फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Children could not tell the name of the PM, the minister asked them to read the newspaper

कन्नौज: पीएम का नाम नहीं बता सके बच्चे, मंत्री बोलीं पढ़वाएं अखबार

Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Children could not tell the name of the PM, the minister asked them to read the newspaper
फोटो: 13- शहर के गैस गोदाम स्थित कंपोजिट स्कूल में बच्चों से जानकारी करतीं प्रभारी मंत्री रजनी तिवा - फोटो : KANNAUJ
लीड
विज्ञापन

फोटो: 13- गैस गोदाम स्थित कंपोजिट स्कूल में बच्चों से जानकारी करतीं प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी। संवाद
पीएम का नाम नहीं बता सके बच्चे, मंत्री बोलीं पढ़वाएं अखबार
-जिले की प्रभारी व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के मुआयना के दौरान सामने आई स्कूलों की हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले में पहली बार मुआयना करने आईं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के सामने बेसिक स्कूलों की हकीकत सामने आ गई। गुरुवार की सुबह वह शहर के गैस गोदाम क्रॉसिंग के पास स्थित कंपोजिट स्कूल पहुंचीं। बच्चों से अपनापन जताते हुए पढ़ाई की बात की। इस दौरान उन्होंने कक्षा छह के कुछ बच्चों से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम पूछा पर बच्चे नाम नहीं बता सके। तो मंत्री असहज हो गईं। वहां मौजूद अफसर भी एकदूसरे का मुंह ताकने लगे। प्रभारी मंत्री ने बच्चों को दुलारते हुए वहां मौजूद शिक्षक से कहा कि बच्चे कभी-कभी घबरा जाते हैं, उन्हें समाचार पत्र पढ़वाया करें।
जिले का प्रभार मिलने के बाद उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान बुधवार की देर शाम पहली बार कन्नौज पहुंची थीं। इसी क्रम में उन्होंने अफसरों के साथ जिले में अलग-अलग कई जगहों का मुआयना किया। वह सुबह साढ़े नौ बजे गैस गोदाम रोड स्थित कंपोजिट स्कूल पहुंचीं। यहां की प्रभारी प्रधानाध्यापक पूनम शुक्ला से स्कूल से जुड़ी जानकारी की। इसके बाद कक्षा छह में पढ़ रहे बच्चों से मुखातिब हुईं। उन्हें दुलारते हुए बात शुरू की। शिक्षक का नाम पूछा तो बच्चों ने बता दिया। उन्हे हिंदी की किताब पढ़ने को दी तो बच्चे ने पढ़कर सुनाया। फिर उन्होंने एक छात्र को खड़ाकर प्रधानमंत्री का नाम पूछा, तो वह जवाब नहीं दे सका। दूसरी छात्रा से मुख्यमंत्री का नाम पूछा, वह भी नहीं बता सकी। एक छात्रा से राष्ट्रपिता का नाम पूछा तो वह भी नहीं बता सकी। फिर एक छात्र से जिले के सांसद का नाम पूछा, उसका भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान वहां मौजूद डीएम, सीडीओ, बीएसए सहित दूसरे अफसर भी असहज दिखे। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम शुक्ला से कहा कि स्कूल में अखबार मंगाया करें। बच्चों को अच्छी खबर पढ़कर सुनाया करें। इससे बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
गायब मिलीं प्रिंसिपल
उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री होने के नाते प्रभारी मंत्री सुबह सवा नौ बजे शहर के अकबरपुर-सराघाघ स्थित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज पहुंचीं। वहां प्रिंसिपल डॉ. शक्ति सचान गैरहाजिर मिली। प्रिंसिपल की गैर मौजूदगी पर ऐतराज जताया। हालांकि बाद में प्रिंसिपल आईं और सर्किट हाउस पहुंचकर प्रभारी मंत्री से मुलाकात की।
----------------
वन स्टॉप सेंटर और सीएचसी भी पहुंचीं
प्रभारी मंत्री ने शहर के सीएमओ दफ्तर कैंपस स्थित वन स्टॉप सेंटर, विनोद दीक्षित सीएचसी और महिला अस्पताल का भी मुआयना किया। यहां उनके साथ सीएमओ डॉ. विनोद कुमार और स्वास्थ्य महकमे की टीम भी मौजूद रही। मरीजों से जानकारी ली। अफसरों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।
----------------------------
रात में काजीटोला मलिन बस्ती पहुंचीं
प्रभारी मंत्री बुधवार की रात काजीटोला स्थित मलिन बस्ती का मुआयना किया। यहां ईओ नीलम चौधरी के साथ मिलकर लोगों से साफ सफाई और दूसरी सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। यहां एक कार्यकर्ता के घर में रुककर जलपान भी किया। अगले दिन गुरुवार की सुबह सबसे पहले शहर के चौहट्टा मोहल्ला गईं। यहां शिव मंदिर के पास कार्यकर्ता मुनमुन मिश्रा के यहां जाकर मुलाकात की।
----------------------------
फोटो:14- प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में अपने भ्रमण से जुड़ी जानकारी दी। संवाद
कन्नौज के विकास पर होगा फोकस
-उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी पत्रकारों से रूबरू हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। दो दिवसीय प्रवास के दौरान समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कन्नौज जिले का प्रभार दिया है। इस नाते यहां सरकार की ओर से जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए मेहनत करेंगी। मुआयना के दौरान कुछ जगहों पर कमियां मिली हैं। संबंधित अफसरों को निस्तारण का निर्देश दिया। बताया कि प्रभारी मंत्री के नाते कन्नौज का विकास तेज हो, लोगों को सुविधाओं का लाभ मिले, कानून-व्यवस्था दुरुस्त हो। सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचे, इसे गंभीरता से परखा जाएगा। यहां उनके साथ डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ आरएन सिंह, एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सदर एसडीएम पवन मीना आदि मौजूद रहे।

------------------
अमृत काल में शताब्दी काल का है बजट
केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को सराहना करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार आगे बढ़ रहा है। अमृत काल में यह शताब्दी काल को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। इससे देश के सभी वर्ग को फायदा होगा। विपक्ष के ऐतराज पर कहा कि उनके पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए आरोप लगा रहे हैं। रामचरित मानस पर हो रहे विवाद को गैर जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed