{"_id":"62cc6a41396c0241496412c7","slug":"child-train-kannauj-kannauj-news-up-news-unnao-kannauj-news-knp707047060","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की रहने वाली निकली बच्ची, परिजनों को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की रहने वाली निकली बच्ची, परिजनों को मिली
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे स्टेशन पर कासगंज एक्सप्रेस में रोती हुई लावारिस मिली ढाई साल की बच्ची के माता-पिता का पता चल गया है। वह उन्नाव जिले की रहने वाली है, जो मां के साथ ट्रेन से मौसी के यहां फर्रुखाबाद जा रही थी। सोमवार को बच्ची मां को सौंप दिया गया। मंगलवार को वह बाल कल्याण समिति के सामने हाजिर होगी।
चाइल्ड लाइन कार्यालय के मुताबिक बच्ची का नाम रियांशी है। मां मधु और पिता ज्ञान सिंह मोहन नगर, शुक्लागंज उन्नाव के रहने वाले हैं। 10 जून को मधु कासगंज एक्सप्रेस से फर्रुखाबाद बहन पल्लवी के यहां जा रही थी।
मधु का कहना है कि कानपुर के शिवराजपुर रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए वह उतरी थी, इसी दौरान ट्रेन चल दी। उसमें बच्ची भी थी, जिस वजह से वह कन्नौज पहुंच गई। पता चलने पर मधु बहन पल्लवी व बहनोई आनंद के साथ चाइल्ड लाइन पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची मधु को दे दी गई, लेकिन मंगलवार को उसे बुलाया भी गया है। पल्लवी का कहना है कि बहन मधु को परिजनों ने पीटा था, जिस वजह से वह फर्रुखाबाद आ रही थी।