{"_id":"5d8fac688ebc3e93cc440046","slug":"chhibaraamoo-mein-bhaakiyoo-vakeelon-ke-saath-kannauj-news-knp5165223109","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिबरामऊ में भाकियू वकीलों के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिबरामऊ में भाकियू वकीलों के साथ
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के महासचिव पंकज मिश्रा को समर्थन पत्र सौंपते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। लेखपालों से हुए विवाद के बाद भाकियू ने वकीलों को समर्थन दिया है। अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे वकीलों से शनिवार को सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने भी मुलाकात की। उन्होंने वकीलों की समस्याओं को सुनकर साथ देने का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा वकीलों का साथ दिया है। उन्हाेंने वकीलों को विकास के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। बताया कि यह धनराशि जल्द ही वकीलों को दिला दी जाएगी। इससे वकील पुस्तकालय सहित अन्य कार्य करा सकते हैं। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मो. शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में नारेबाजी करते कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे।
भाकि यू नेताओं ने लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन के महासचिव पंकज मिश्रा को समर्थन पत्र सौंपा। भाकियू को नारेबाजी करते देख सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा व सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निषेधाज्ञा की जानकारी दी। इस दौरान सुधाकर दुबे, दानिश गुरु, कुसुम चौहान, इरशाद अली, जगमोहन त्रिपाठी, पिंटू व सुरेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।