{"_id":"5ff74aad8ebc3e33df42f532","slug":"chhah-maah-se-chal-raha-maan-narsing-hom-seel-kannauj-news-knp604585370","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से चल रहा मां नर्सिंग होम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से चल रहा मां नर्सिंग होम सील
विज्ञापन
नर्सिंग होम में मिले कागज चेक करते एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी और लगी भीड़।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। बगैर पंजीकरण चल रहे नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। यहां के मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीएमओ ने जिलाधिकारी और सीएमओ को पूरे मामले की जानकारी देते हुए एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की है।
कस्बा तालग्राम में इंदरगढ़ रोड पर करीब छह माह से मां हास्पिटल के नाम से नर्सिंग होम चल रहा था। गुरुवार को सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर एसीएमओ(अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) डॉ. राममोहन तिवारी के नेतृत्व में ब्लाक प्र्रोग्राम मैनेजर महेंद्र सिंह और सर्वेश कुमार ने नर्सिंग होम में छापा मारा। टीम देखकर संचालक और कर्मचारी मरीजों को छोड़कर भाग निकले। यहां ज्योति पत्नी दीपू और गढ़ी गोखर निवासी नसरीन पत्नी रफीक भर्ती थीं। छानबीन के दौरान एसीएमओ को नर्सिंग होम अवैध ढंग से चलता मिला। दीवारों और फर्श पर टायल नहीं लगे थे। बाथरूम और शौचालय मानक के अनुसार नहीं मिला। इसके बाद टीम ने नर्सिंग होम सील कर दिया। यहां के मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसीएमओ ने बताया कि करीब छह माह से नर्सिंग होम बगैर पंजीकरण के चल रहा था। संचालक गुरसहायगंज निवासी ज्ञानेंद्र को बताया जा रहा है। जल्द एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।