{"_id":"6022d3408ebc3e4b2e75790a","slug":"chhah-garbhavatee-uchch-jokhim-mein-mileen-kannauj-news-knp610901961","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गर्भवती उच्च जोखिम में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गर्भवती उच्च जोखिम में मिलीं
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम और जांच के लिए बैठीं महिलाएं।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श दिया गए। इस दौरान छह महिलाएं उच्च जोखिम में मिलीं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में महिला चिकित्सक सीमा सिंह, एएनएम रेनू, चित्रा, ममता ने 35 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। हीमोग्लोबिन, एचआईवी, मधुमेह, वजन की जांच की। खून की कमी होने पर छह महिलाएं हाई रिस्क (उच्च जोखिम )श्रेणी मेें मिलीं। इन्हें विशेष सावधानी बरतने की राय दी गई। चिकित्सकों ने हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज के अलावा पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। टीकाकरण के बाद इन्हें दवाएं दी गईं।
डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को भारी वजन न उठाने की हिदायत भी दी। इस मौके पर डॉ. इरशाद, महेंद्र सिंह, शमसाद, ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी राम सिंह निर्मल, विजय वर्मा, आरपी राजपूत, एलटी सुरजीत, विजय वर्मा सुखदेेव और अनिल सिंह चौहान मौजूद रहे।