{"_id":"601c3ba68ebc3e4a3d01f5f9","slug":"chhaatr-chhaatraon-ne-nikaalee-prabhaat-pheree-shaheed-kee-patnee-ko-kiya-gaya-sammaanit-kannauj-news-knp6099087196","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, शहीद की पत्नी को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, शहीद की पत्नी को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
सदर तहसील में चौरीचौरा शताब्दी समारोह में बैठे डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा समेत अ
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भारत में मुगलों व अंग्रेजों ने कई सालों तक राज किया। गुलामी की जंजीरों से छुटकारा दिलाने के लिए देश के वीर सपूतों ने अपनी जान गवां दी। इसके बाद हमें आजादी मिली। शहीदों की याद में चौरीचौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया रहा है। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री व पंचायती राज राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहीं। गुरुवार को वह सदर तहसील परिसर में शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 1857 से 1947 के बीच कई युद्ध व आंदोलन में देश के क्रांतिकारियों और वीर जवानों ने अपनी शहादत दी। ऐसे वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए चौरीचौरा शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने चौरीचौरा कांड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार फरवरी 2021 से चार फरवरी 2022 तक इस समारोह के तहत रंगोली, निबंध, स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। डॉ. अमर नाथ मिश्रा ने स्वरचित क्रांतिकारी कविता सुनाई। कार्यक्रम से पहले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री ने शहीद जवानों के स्मारक पर पुष्प चढ़ाए। दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वंदेमातरम गान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का ऑनलाइन प्रसारण एलईडी के माध्यम से हुआ। साथ ही साल 1998 में कारगिल युद्ध से पहले छाया युद्ध में शहीद जसपुरापुर सरैया निवासी शहीद राजेश कुमार की वीर पत्नी सुधा द्विवेदी को शाल पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी प्रशांत वर्मा, सीडीओ आरएन सिंह, एडीएम गजेंद्र कुमार, सदर एसडीएम गौरव शुक्ला समेत कई अधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रधुन के साथ शहीद स्थल पर जले दीप
जिलेभर के शहीद स्थलों व शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन बजाई। देर शाम शहीद स्थल व स्मारकों पर 100 दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।