Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cheers echoed on Hanuman Janmotsav, Prasad distributed at various places.

Kannauj News: हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे, जगह-जगह बटा प्रसाद

Wed, 24 Apr 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 24 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cheers echoed on Hanuman Janmotsav, Prasad distributed at various places.
कन्नौज। मंगलवार का दिन जिले भर में रामभक्त हनुमान के जन्मोत्सव के जश्न के नाम रहा। पूरे दिन घरों से लेकर मंदिरों में पूजा-पाठ के कार्यक्रम चलते रहे। भक्तों में अंजनी लाल को चोला चढ़ाकर आरती भी उतारी। कई मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे के भी आयोजन हुए। जिसके चलते वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया।
विज्ञापन



हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ रही। भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कुछ मंदिरों भंडारे के साथ रात्रि जागरण की धूम रही। जिसके चलते इत्रनगरी अंजनी लाल की भक्तिरस में डूबी नजर आई। भक्तों ने श्रद्धा से पवन पुत्र की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भगवा ध्वज के साथ शहर में यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

शहर के बाबा कुआं स्थित हनुमान मंदिर, मोहल्ला हरदेवगंज स्थित हरदेव बाबा मंदिर, बड़ा बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, तिर्वा रोड स्थित बालाजी नगर मंदिर में भी धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। कई स्थानों पर भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




................

हवन में डाली गईं आहुतियां
शहर के सिद्धपीठ मां फूलमति मंदिर में मंगलवार को धार्मिक आयोजनों की धूम रही। भवानी की पूजा अर्चना के बाद हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डाल कर मंगलकामनाएं कीं। मंदिर के पुजारी शिखर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed