{"_id":"6a18878639e8e0ad18020690","slug":"cheating-of-rs-18-lakh-in-the-name-of-job-in-postal-department-kannauj-news-c-214-1-knj1005-149837-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डाक विभाग में नौकरी के नाम पर 18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डाक विभाग में नौकरी के नाम पर 18 लाख की ठगी
विज्ञापन
तिर्वा। डाक विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के पट्टी पवौरा गांव निवासी अविनाश सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले उनकी मुलाकात बहादुरपुर गांव स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह से हुई थी। अर्जुन ने खुद को डाक विभाग में उच्च पद पर तैनात बताते हुए नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके लिए प्रति व्यक्ति नौ लाख रुपये की मांग की। नंदपुर गांव के करण और आकाश को आरोपी से मिलवाया।
आरोप है कि अर्जुन सिंह ने दोनों से नौ-नौ लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद आरोपी ने डाक के माध्यम से फर्जी नियुक्ति पत्र, सर्विस बुक और अन्य दस्तावेज भेज दिए। जब दिए गए पते पर पहुंचे तो सभी दस्तावेज फर्जी निकले। इसके बाद जब उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे। तो उसने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।