{"_id":"6547e06bb050f6b1a70e626c","slug":"cheating-of-rs-18-lakh-from-pharmacist-in-the-name-of-getting-petrol-pump-kannauj-news-c-214-1-knj1003-5089-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फार्मासिस्ट से पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फार्मासिस्ट से पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
विज्ञापन
्रतालग्राम। फार्मासिस्ट को पेट्रोल पंप की डीलर शिप दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सौरिख के नेहरू नगर कुंहार मंडी निवासी रेखा प्रजापति इन दिनों फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित सैनिक काॅलोनी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पति मानसिंह कन्नौज में स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले फिरोजाबाद में तैनात थे। वहां उनकी जान पहचान जलेश्वर रोड के लोहिया नगर निवासी प्रधान राकेश चंद्र व उसके पुत्र प्रदीप कुमार से हो गई। उन्होंने 12 दिसंबर 2019 को फिरोजाबाद के ही लोहिया नगर जलेश्वर रोड गली नंबर पांच, हाल पता लखनऊ गोमतीनगर विकल्प खंड स्वास्तिक इंटरप्राइजेज 3/144 निवासी रोहित वर्मा से कराई। नौ मार्च को रोहित वर्मा पति के पास आया और एक पेट्रोलियम कंपनी का विज्ञापन दिखाया। डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर प्रार्थनी के नाम पति से आवेदन करा लिया और 22750 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी ले लिया। प्रार्थनी ने थाना तालग्राम के अमोलर में जमीन खरीदी कर पेट्रोल टंकी के लिए निमार्ण कार्य भी शुरू करा दिया। इसके बाद जमानत धनराशि के 18 लाख रुपये नकद पति से ले लिए। यह राशि उन्होंने बैंक खाते से निकाल कर दिए थे। कुछ समय बाद उसने भतीजे के व्हाट्सप पर डीलर शिप के फर्जी प्रपत्र भेज दिए और 18 फरवरी तक पेट्रोल पंप चालू होने का भरोसा दिलाया। पंप की शुरुआत न होने पर कंपनी अधिकारियों से जानकारी की तो फर्जीवाड़ा व ठगी का पता चला है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।