{"_id":"69a48187abd6775bd30574e8","slug":"chc-jalalabad-and-gugarapur-in-charges-were-absent-during-the-inspection-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145432-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: निरीक्षण में सीएचसी जलालाबाद व गुगरापुर प्रभारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: निरीक्षण में सीएचसी जलालाबाद व गुगरापुर प्रभारी नदारद
विज्ञापन
जलालाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के रविवार को औचक निरीक्षण में गुगरापुर व जलालाबाद सीएचसी प्रभारी गायब मिले। स्टोर रूम में गंदगी मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान रेबीज इंजेक्शन रजिस्टर व दवाइयों का स्टाक देखा। महिला विंग में प्रसव व निश्चय किट के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सुबह सीएचसी गुगरापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी नहीं मिले। जबकि डॉक्टर देवेंद्र कुमार मीना, फार्मासिस्ट प्रभात तिवारी, वार्ड बॉय अतुल कुमार व स्वीपर सोनू मौजूद मिले। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। डॉक्टर देवेंद्र कुमार मीना वर्ष 2025 के पासआउट चिकित्सक हैं, जिनकी तैनाती अनुबंध के आधार पर की गई है।
इसी प्रकार सीएचसी जलालाबाद में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार नहीं मिले। मौके पर डॉक्टर उदयवीर प्रताप, फार्मासिस्ट ज्ञानेंद्र सचान एवं वार्ड बॉय शिवम मौके पर मिले। स्टोर रूम में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। महिला विंग में चिकित्सक डॉक्टर पूनम नहीं मिलीं। स्टाफ नर्स रचना यादव ने बताया कि यहां प्रतिमाह लगभग 16 से 17 प्रसव कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रैबीज इंजेक्शन व दवाइयों का स्टाक देखा
डीएम ने जलालाबाद सीएचसी में इमरजेंसी रजिस्टर, मैबीज इंजेक्शन रजिस्टर, स्टोर ओपीडी वार्ड स्टोर का निरीक्षण किया। डॉक्टर उदयवीर प्रताप से दवा स्टाक के बारे में जानकारी ली। महिला विंग में बताया गया कि प्रतिमाह 60 से 70 प्रसव होते हैं। ऑपरेशन के बारे में पूछने पर बताया गया कि अस्पताल में सर्जन नही हैं। ऐसे मरीजों काे जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इस दौरान फार्मासिस्ट ज्ञानेंद्र सचान, स्टॉप नर्स रचना यादव, बार्ड ब्वाय शिवम, स्वीपर अभिषेक मौजूद रहे।
वर्जन
निरीक्षण में जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है। लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी