{"_id":"5ffc99f28ebc3e2e2b32319b","slug":"chaukee-ke-paas-khidakee-todakar-baink-mein-choree-ka-prayaas-kannauj-news-knp605385677","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास खिड़की तोड़कर बैंक में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के पास खिड़की तोड़कर बैंक में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। पुलिस चौकी के पास स्थित आर्यावर्त बैंक की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने सीसीटीवी का केबल काट कर तिजोरी तोड़ने की कोशिश की। तिजोरी न टूटने पर चोर भाग निकले। सुबह बैंक में चोरों की घुसपैठ की जानकारी पर डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा पहुंच गए। फील्ड यूनिट टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली इलाके के जलालपुर पनवारा में जीटी रोड किनारे पुलिस चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर भाजपा नेता सतेंद्र दुबे के मकान में किराये पर आर्यावर्त बैंक संचालित है। रविवार रात करीब 12 बजे बैंक के पीछे वाली दीवार में लगी खिड़की चोरों ने तोड़ दी। इसके बाद यह शाखा के अंदर दाखिल हो गए। सीसीटीवी कैमरे का केबल काटकर अलार्म का स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद बैंक में रखी करीब 30 क्विंटल वजन की तिजोरी तोड़ना शुरू कर दिया। मजबूत तिजोरी के न टूटने पर चोर भाग निकले। सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक चंदन गुप्ता को दी। इसके बाद चंदन गुप्ता और क्षेत्रीय प्रबंधक शुभेंदु कुमार पहुंच गए।
सूचना मिलने पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल विकास राय और चौकी प्रभारी राहुल शर्मा पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मुआयना कर छानबीन शुरू की। फील्ड यूनिट के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी खोजबीन की। शाखा प्रबंधक ने बताया कि चोरी नहीं हुई है। बैंक में रात को सिर्फ नाममात्र की नगदी रहती है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, तलाश शुरू
बैंक में चोरी का प्रयास करते समय एक चोर से चूक हो गई। केबल काटते समय वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने चोर की तलाश में दबिश तेज कर दी है। सदर कोतवाल ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
सुरक्षित नहीं बैंक शाखाएं, इससे पहले भी हुईं घटनाएं
-15 सितंबर 2012: शहर के बुधवारी मोहल्ले में स्थित एसबीआई सिटी बैंक में हैवतपुर कटरा निवासी ईशा, मंडई निवासी उवैद और शेखाना निवासी आमिर ने चोरी का किया प्रयास था।
-23 फरवरी 2013: तिर्वा कस्बे में एसबीआई का एटीम तोड़कर चोरों ने नगदी निकालने का प्रयास किया।
-20 सितंबर 2014: आर्यावर्त बैंक सराय प्रयाग में दिनदहाड़े बदमाशों ने पांच लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया।
18 दिसंबर 2017: आर्यावर्त बैंक जसपुरापुर सरैया में सेंध लगाकर चोरों ने कंप्यूटर, एलईडी और बैटरी की पार कर दी।