फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaukee inchaarj par hamale ke aaropee kee jel mein bigadee haalat, maut

चौकी इंचार्ज पर हमले के आरोपी की जेल में बिगड़ी हालत, मौत

Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
chaukee inchaarj par hamale ke aaropee kee jel mein bigadee haalat, maut
छिबरामऊ/तिर्वा(कन्नौज)। चौकी इंचार्ज सिकंदरपुर पर हुए जानलेवा हमले मेंनामजद आरोपी बॉबी उर्फ अजय प्रताप की जिला जेल में हालत बिगड़ गई। पुलिस राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा लेकर पहुंची, यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बॉबी की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

14 जुलाई को चंदरपुर गांव में जमीन का विवाद सुलझाने गए सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी पर कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल चौकी इंचार्ज को सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय से ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने सिपाही राजवीर की तहरीर गांव के ही इंद्रपाल, अभिमन्यु उर्फ करू पुत्र सूबेदार, शैलेंद्र उर्फ नीलू पुत्र इंद्रपाल, नागेंद्र पुत्र इंद्रपाल, बॉबी उर्फ अजय प्रताप पुत्र देवेंद्र सिंह के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिमन्यु उर्फ करू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बॉबी उर्फ अजय प्रताप ने 30 जुलाई को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार दोपहर बॉबी की हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में आते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ आए पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। बाद में परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बंदी की मौत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में सामने आएगी हकीकत
तिर्वा। बॉबी की मौत डॉक्टरों के साथ ही पुलिस प्रशासन के लिए भी रहस्य बन गई है। तबियत अचानक बिगड़ने और फिर अस्पताल में मौत होने से पुलिस विभाग में भी हड़कंप है। डाक्टरों की मानें तो मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed