फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chapra-Mathura Express Survivor

हादसे से बची छपरा-मथुरा एक्सप्रेस

Wed, 06 Sep 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 06 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chapra-Mathura Express Survivor
दुर्घटना के बाद आपस में फंसे डीसीएम व ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर-कासगंज रेल लाइन पर ट्रैक मैन की सतर्कता से मंगलवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। जीटी रोड पर ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत के बाद डीसीएम का पिछला हिस्सा रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया। दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग खड़े हुए। ट्रैक मैन की कंट्रोल रूम को सूचना पर ट्रेनों को जहां तहां रोका गया। आरपीएफ के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह छह बजे शुरू हुआ राहत कार्य नौ बजे तक चलता रहा। इस दौरान तीन ट्रेनें और एक मालगाड़ी फंसी रही।
विज्ञापन
जलालपुर पनवारा स्टेशन से करीब एक किमी दूर जीटी रोड पर मंगलवार तड़के गुरसहायगंज से कानपुर की ओर जा रही डीसीएम की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। ट्रक में लोहे का सामान भरा था, जबकि डीसीएम खाली थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन रेल लाइन के किनारे लगी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पटरी तक पहुंच गए। हादसा स्थल से ट्रैक मैन धर्मेंद्र कुमार यादव करीब 200 मीटर दूर थे। जानकारी मिलते ही उन्होंने जसोदा स्टेशन को सूचना दी। हादसे के समय छपरा-मथुरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22532) के आने का समय था। रेलवे सूत्रों की मानें तो सूचना मिलने में अगर चार मिनट की देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद लकड़ा, एसआई संजय कुमार राय के अलावा रेलवे के खंड अभियंता कार्य महेश वर्मा, खंड अभियंता रेल पथ रवींद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। सुबह करीब छह बजे दो क्रेन मंगाकर राहत कार्य शुरू हुआ। सवा चार घंटे तक छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के साथ ही दो अन्य ट्रेनें व एक मालगाड़ी को अलग-अलग स्थानों पर रोके रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने डीसीएम और ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 154 और 174 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। धारा 154 के तहत दो वर्ष की सजा व 174 के तहत एक वर्ष की सजा और जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। ट्रक और डीसीएम मालिकों के बारे में जानकारी की जा रही है। आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद लकड़ा ने बताया कि जल्द दोनों वाहनों के चालकों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed