फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chaos at farmer welfare centers, problems in seed distribution

Kannauj News: किसान कल्याण केंद्रों पर अव्यवस्था, बीज वितरण में परेशानी

Sun, 22 Mar 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chaos at farmer welfare centers, problems in seed distribution
कन्नौज। जिले के किसान कल्याण केंद्रों और सरकारी बीज केंद्रों में अव्यवस्था के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार डिजिटल इंडिया और पारदर्शी वितरण का दावा कर रही है पर हकीकत अलग है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव से अन्नदाता मुसीबत में हैं।
विज्ञापन

छिबरामऊ की निगम मंडी के पास स्थित कृषि कल्याण केंद्र किसानों के लिए कष्ट का केंद्र बन गया है। मक्का और मूंगफली की बोआई का सीजन नजदीक है, पर बीज के लिए किसान भटक रहे हैं। चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें अगले दिन आने का आश्वासन मिलता है। किसानों का आरोप है कि रसूखदार लोगों को तरजीह दी जाती है।
विज्ञापन

सौरिख के कायमपुर सड़क स्थित कृषि रक्षा इकाई पर भी मूंगफली के बीज के लिए हाहाकार मचा है। कई किसान चार दिनों से दस्तावेज जमा कर खाली हाथ लौट रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों पर खास लोगों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। गोदाम प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि 200 क्विंटल मुफ्त मूंगफली बीज में से 150 क्विंटल बांटा जा चुका है। मक्का का 10 क्विंटल बीज नकद उपलब्ध है और वितरण पारदर्शी है। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि छिबरामऊ की निगम मंडी के पास किसान कल्याण केंद्र वर्ष 2022 में बना था। उन्होंने कहा कि पहले केवल बिल्डिंग का ही बजट मिला था। अब वहां बैठने और वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी। यह कदम किसानों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला किसानों का दर्द
बीज के लिए लाइन में लगी महिला किसान ममता देवी और राजकुमारी ने अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि वे घर का कामकाज छोड़कर सुबह से लाइन में लगती हैं। इसके बाद शाम को केंद्र पर ताला लटका मिलता है। नगला विशुना के गोविंद और हरभानपुर के रामसेवक को भी कागजी कार्रवाई के नाम पर तीन दिन से दौड़ाया जा रहा है।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed