फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Challans of 16 vehicles moving in the opposite direction

Kannauj News: विपरीत दिशा में चलने वाले 16 वाहनों के चालान

Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Challans of 16 vehicles moving in the opposite direction
कन्नौज। गाजियाबाद के मेरठ हाईवे पर गलत दिशा से स्कूली बस के आने से हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद जिले की भी ट्रैफिक पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान पुलिस ने 16 वाहनों का चालान किया। इस दौरान सड़क पार कर रहे छात्रों को यातायात प्रभारी ने सड़क पार करने के तरीकों से अवगत कराया।
विज्ञापन




एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर शुक्रवार को यातायात प्रभारी आफाक खान ने टीम के साथ विपरीत दिशा पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को कई स्कूली बसें व स्कूली मैजिक विपरीत दिशा में चलती मिली। यातायात प्रभारी ने 16 वाहनों का चालान किया। इस दौरान नेशनल हाईवे के पास स्कूली बच्चों को रोड क्रॉस करते देख यातायात प्रभारी ने अध्यापकों के साथ मिलकर छात्रों को सड़क पार करने के तरीकों से अवगत कराया। साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। मानीमऊ रेलवे क्रॉसिंग के पहले ट्रांसपोर्ट के आसपास हाईवे पर खड़े ट्रकों के चालकों को हिदायत देते हुए हटवाया गया। इस दौरान यातायात उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह व विजय बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed